Jio New Recharge Plan 479 | Jio ने लांच किया सिर्फ ₹479 वाला नया रिचार्ज प्लान
Jio का नया रिचार्ज प्लान 479 का है। इस प्लान में जियो ने अपने ग्राहक को पूरे 84 दिनों के लिए प्लान दिया है जिसमें जियो के ग्राहक 84 दिनों तक किसी भी नेटवर्क पर कॉल कर सकते हैं। इस प्लान में ग्राहक को हजारों एसएमएस दिए गए हैं। ग्राहक को 84 दिन तक 6 जीबी डेटा भी दिया गया है। साथ ही जियो टीवी, जियो ऐप का इस्तेमाल भी आप कर सकते हैं। जियो का यह प्लान पहले 395 रुपये का था जो अब 479 रुपये का प्लान बन गया है । Jio PostPaid Recharge Plans इसके अलावा Jio ने अपने 299 और 399 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान को भी महंगा कर दिया है। इन दोनों प्लान के लिए यूजर्स को अब क्रमशः 349 और 449 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। 349 रुपये वाले प्लान में 30GB डेटा और 449 रुपये वाले प्लान में 75GB डेटा ऑफर किया जा रहा है। साथ ही, Jio ने अब फ्री में मिल रहे अनलिमिटेड 5G डेटा को भी सीमित कर दिया है। यह बेनिफिट अब केवल 2GB डेली डेटा या इससे ऊपर के प्लान लेने वाले यूजर्स को ही मिलेगा।https://hinditechtrick.blogspot.com/2024/08/jio-new-recharge-plan-479.html
Posted Aug 21, 2024, 1:03 PM UTC