क्या बकवास है!

पलंग पे बैठा ऊँट गाना सुनाए, छतरी पकड़कर हाथी बारिश भिगाए, मौसम खास है, क्या बकवास है!

नदी में मोटर चला रही बिल्ली, पीछे से ड्रम बजा रहा शेख चिल्ली, पिकनिक का एहसास है, क्या बकवास है!

लड्डू के पेड़ पे जलेबी लटके, सास की आंख में बहू खटके, पति का हाल नहीं खास है, क्या बकवास है!

कुत्ता जी बोले – "मैं डॉक्टर बनूँगा", मरीज़ ये सुनकर बोला – "दवा खुद ही चुनूँगा", इलाज में आस है, क्या बकवास है!

रेगिस्तान में निकली नाव बड़ी सारी, ऊँट गा रहा था भजन बड़ा भारी, सफर भी उदास है, क्या बकवास है!

मुर्गी ने खोला मोबाइल का स्टोर पास में था बस अड्डा, बोली – “फ्री में मिलेगा इंटरनेट और दो ठौ अंडा”, ऑफ़र ख़ास है, क्या बकवास है!

आम के पेड़ पे केला लटक आया, संतरे ने बोला – “मैंने नया भाई है पाया”, यही तो फलों का इतिहास है, क्या बकवास है!

रेगिस्तान में पेंगुइन ने खोली आइसक्रीम की दुकान, ऊँट ने खाई तीन-तीन कोन, हुआ परेशान, यही तो देश का विकास है, क्या बकवास है!

तालाब में निकली चाय की धारा, बतख बोली – “लाओ समोसा हमारा”, चटनी की तलाश है, क्या बकवास है!

कुत्ता पहनकर चश्मा बने नया टीचर, गधा बोला – “सर, मैं हूँ फ्यूचर लीडर”, उसको भी अच्छे दिनों की आस है, क्या बकवास है!

प्लास्टिक की घड़ी में निकले गुलाब, उसको सूँघे हाथी, बोले – “वाह जनाब”, आज कमल हताश है, क्या बकवास है!

मुर्गी ने कोर्ट में केस लड़ाया, बोली – “मेरे अंडे पे मेरा हक़ है भईया”, न्यायपालिका उदास है, क्या बकवास है!

~ पश्चिमी विक्षोभ

(हमारी कोई दूसरी ब्रांच नहीं है)

Posted Sep 2, 2025, 3:29 PM UTC

30
Loading comments…