औरत के कपड़े उतार के बस शरीर की भूख शांत कर लेना मोहब्बत नहीं है।

NSFW

औरत के कपड़े उतार के बस शरीर की भूख शांत कर लेना मोहब्बत नहीं है।

वो तो बस एक पल का जोश है, जो सुबह होते ही गायब हो जाता है।

असली मोहब्बत तो तब दिखती है जब वो औरत टूट-टूट के बिखर रही हो, और आप चुपचाप उसका हाथ थाम ले, उसका सहारा बने।

जो औरत आपके सामने खुद को पूरी तरह खोल देती है, उसमें आपकी जीत नहीं है।।

वो तो उस औरत का भरोसा है। वो आपके शरीर से नहीं, अपनी आत्मा से जुड़ती है।

अगर आपने उस भरोसे को तोड़ दिया, तो बस एक दिल नहीं, उसकी सारी इज्जत, उसका सब्र, उसका विश्वास और उसकी पूरी आत्मा को चकनाचूर कर देते हैं।

बिस्तर पर किसी औरत का आने का मतलब ये नहीं कि आपने उसे हासिल कर लिया है।

इसका मतलब ये है कि उसने खुद से भी ज्यादा आप पर भरोसा कर लिया।

वो जानती है कि तुम उसे टुकड़ों में नहीं बिखरने दोगे!

Posted May 7, 2026, 12:34 PM UTC

11
Loading comments…