r/Hindi•
Priyon

हिंदी के शब्दों का प्राकृत विकास

मैं आज एक क़िताब पढ़ रहा था - अमृत राय की लिखी "A House Divided"। उसमें एक चीज़ जो एक भाषाविद् होने के नाते मुझे बड़ी रुचिकार लगी, वह था हिंदी भाषा का प्राकृत से विकास।

आपको तो पता ही होगा कि हिंदी के बहुत से शब्द संस्कृत से आए हैं। संसकृत 600 ईसापूर्व के लगभग आम बोलचाल से बाहर हो चुकी थी। उसकी जगह ले ली थी प्राकृत भाषा और उसके क्षेत्रीय स्वरूपों ने, और वही भारत के एक बड़े क्षेत्र में लोगों द्वारा बोली जाती।

विकसित होते हुए मुग़ल साम्राज्य काल में आधुनिक हिंदी, मराठी, बंगाली, पंजाबी, गुजराती, उड़िया आदि का रुप लेकर यही भाषा बनी जिसे आज हम पहचानते हैं।

हमारी हिन्दी शौरसेनी प्राकृत का आधुनिक रुप है। मैंने एक सूची तय्यार की उन शब्दों की - आप भी देखिए हमारे शब्द कैसे विकसित हुए:

संस्कृत शब्द......जो 1500 साल विकसित होते हुए अपभृंष में था......और आज आधुनिक हिंदी में बन गया...
अद्यअज्जआज
दृष्टकदिट्ठउदीठो (देखो)
शृणसुणसुन
वृत्तवत्तबात
गोपालगोआलग्वाला
चतुर्विंशतचउबीसचौबीस
म्रक्षणमक्खणमाखन
मातृगृहम्माईघरमैहर (वैसे ही पितृगृह -> पीहर)
मृत्तिकामिट्टिआमिट्टी
कैवर्तकैवट्टकेवट
प्रविष्टपइट्ठपेठा (आगरे वाला lol)
नवशिक्षितनवसिक्खिअनौसिखिया
सपत्नीसवत्ति -> सउत्तिसौत
शिथिलम्सिढिलढीला
वत्सबच्छबच्चा
भगिनीपतिबहिणिवईबहनोई
एकादशएआरहग्यारह
कपर्दिकाकउड्डिआकौ़ड़ी
बृहस्पतिबिहप्फईबीफै (आज यह शब्द बहुत कम मिलता है)
सौभाग्यसोहग्गसुहाग
कीदृषकीदिस -> कईसकैसा
उपविष्टकउवइट्ठबैठा
स्वामीसामीसाईं
भद्रकभल्लउभला
वचनवयणबैन
शृङ्गसिंग्गसींग
हृदयम्हिअउहिया (दिल और heart आज ज़्यादा उपयोग होते हैं...)
चूर्णकचुन्नअचूना
पुत्रवधूपुत्तवहूबहू या पुतोहु
प्रतिछायापइच्छाइपरछाई
मातृष्वसृकामउस्सिआमौसी

ऐसे बहुत से शब्द हैं। जैसे मथ्य शब्द मट्ठ होकर मठा बन गया। हस्त हाथ हो गया, प्रिय पिया बन गया, कटुक कडुअ होकर कड़वा हो गया, आदि।

है न ये रोचक? प्राकृत के शब्द पंजाबी और कुछ अन्य भाषाओं में आज भी उसी रूप में बने हुए हैं। हम हिंदी बोलने वालों ने तो बदल दिये, और कुछ तो हम भूल ही गए।

पिछले 50 सालों में हिंदी के बढ़ते संस्कृतीकरण ने हिंदी के बहुत से असली शब्दों को निकाल दिया है। इस भाषा का वास्तविक रस और मीठापन जो था, और इसकी जो original terminology थी, आज लोग उसे "गवाँर" और "देहाती" कहकर दुत्कारने लगे हैं। बड़े दुख की बात है...और अब स्कूलों ने भी इनको सिखाना छोड़ दिया है।

मैंने उन शब्दों को वापस लाने की सोची, तो एक सूची बनाना शुरू कर दी। सोचता हूँ एक नई बोली ही बनाई जाए जिसमें संस्कृत तत्सम शब्द न हों और हिंदी को उसका पूरा मीठा रस दिलाया जाए, लेकिन आज की बोलचाल में भी पूरी तरह से उपयोग हो पाए। :)

Posted Dec 23, 2017, 12:46 AM UTC · edited

33
TotesMessenger•

I'm a bot, bleep, bloop. Someone has linked to this thread from another place on reddit:

 ^(If you follow any of the above links, please respect the rules of reddit and don't vote in the other threads.) ^(Info ^/ ^Contact)

2
UdanChhoo•

बीफै (आज यह शब्द बहुत कम मिलता है)

:~)

1
pav1790•

Sounds much closer to Gujarati than Hindi - but that’s just me. Gujarati was created purely from apabhramsa though - and influence of other languages like English, Portuguese, Arabic and Persian is much later and more prominent in nouns.

1